.

जीएसटी सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण,फीडबैक के लिए नोडल अधिकारी नामित हुए

आजमगढ़ 12 जुलाई 2017 -- जीएसटी सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण, पर्यवेक्षण तथा व्यापरियों से फीडबैक प्राप्त करने के लिए जिले स्तर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीके गुप्ता मो0नं0-9454417592 को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने दी। उन्होने बताया कि जिले स्तर पर भी वाणिज्य कर विभाग के सहायक अयुक्त को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इनका मो0नं0- 7235003443 है। उन्होेने बताया कि तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किये गये है। जीएसटी के पर्यवेक्षण के लिए उप जिलाधिकारी सदर मो0नं0- 9454417925, उप जिलाधिकारी सगड़ी मो0नं0-9454417924, उप जिलाधिकारी लालगंज मो0नं0-9454417929, उप जिलाधिकारी फूलपुर मो0नं0- ़9454417926, उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर मो0नं0- 9454417930, उप जिलाधिकारी निजामाबाद मो0नं0-945441798, उप जिलाधिकारी मेंहनगर मो0नं0-9454417927 तथा उप जिलाधिकारी मार्टीनगंज मो0नं0- 8795389090 को तहसील स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
उन्होने बताया कि सभी नोडल अधिकारी जीएसटी से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण कराने के साथ ही जीएसटी के प्रभाव/दुष्प्रभाव के बारें में तहसील के आपूर्ति निरीक्षक एवं क्षेत्रीय मार्केटिंग इन्पेक्टर के माध्यम से सूचनाएं एकत्र करेगें तथा बाजार में सामान के मूल्य पर सर्तक नजर रखेगें। प्रतिदिन इसकी सूचना निर्धारित प्रारूप पर सहायक आयुक्त वाणिज्य कर को उपलब्ध करायेगे। उनके द्वारा यह सूचना एकत्र कर लखनऊ भेजी जायेगी। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment