आजमगढ़: जिले के हज यात्रियों का टीकाकरण नगर के पुरानी कोतवाली स्थित जामा मस्जिद में इम्यूनाइजेशन अधिकारी डा संजय कुमार एवं जिला हज ट्रेनर सलीम अहमद पप्पू की देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमे 250 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के पूर्व जिला हज ट्रेनर सलीम अहमद व शहर ईमाम मौलाना इन्तेखाब आलम कासमी ने हज यात्रियों को यात्रा के सिलसिले मे महत्वपूर्ण जानकारियां दी और मसायल और फजायल बयान किये गये। नगर पेश ईमाम मौलाना इन्तेखाब आलम ने कहा कि जो लोग हज के सही तरीके से पारंगत रहेंगे वही अपनी यात्रा सही तरीके से पूरा करेंगे, लिहाजा यहाँ से मिलने वाली जानकारियों को गंभीरता से सुने और अमल में लाये ताकि आपको हज यात्रा में कोई कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही ट्रेनर सलीम अहमद ने हाजियों को समान एयरपोर्ट व सउदी हुकूमत के कानून, रिपोर्टिंग व हज करने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दिया। इस दोरान टीकाकरण अधिकारी डा संजय कुमार ने 250 यात्रियों का टीकाकरण किया। मुबारकपुर के हाजी मु0 रजा के जानिब से काबा का तबु करने के लिए तिरंगा तसबीह सभी हाजियों को पेश की गयी। जिससे लोगों को काफी आसानी हुई। इसके पूर्व 10 जुलाई को सरायमीर व मुबारकपुर में टीकाकरण किया गया था। जामा मस्जिद में टीकाकरण के बाद यह टीककरण अभियान पूरा हो गया। अब यात्री 24 जुलाई से हज यात्रा के लिए उड़ान भरेंगे। इस अवसर पर डा शदाब अहमद, मसूद अहमद, असीम अमीन, मौलाना अरशद कासमी, मास्टर अनीस अहमद, हाफिज कमर अब्बासी, मुबीन अहमद ने भी हाजियों का स्वास्थ्य कार्ड बनाने का कार्य किया साथ ही मदरसा तालिमल इस्लाम के छात्रों ने यात्रा पर जाने वालों की सहायता किया।
Blogger Comment
Facebook Comment