आजमगढ़ : मंगलवार को पुलिस ने महराजगंज थाने के एक सक्रिय इनामी अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पकडे गए अपराधी के पास से पुलिस ने कट्टा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को ही थानाध्यक्ष महराजगंज विवेक यादव मय हमराह द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबीर की सूचना पर मनोगा का पुरा पुलिया के पास से अभियुक्त करिया यादव पुत्र चैधरी, निवासी-देवारा तुर्कचारा, थाना-महराजगंज, आजमगढ़ को एक अद्द कट्टा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया गया उपरोक्त अभियुक्त मु.अ.स. 493/11 धारा 392 भा.द.वि. में वर्ष 2011 से वांछित था तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा पूर्व में 12,000/- रूपया का घोषित इनामिया था। पंजीकृत अभियोग 1. मु.अ.स. 153/17 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट, थाना-महाराजगंज, आजमगढ़। गिरफ्तार अभियुक्त 1. करिया यादव पुत्र चैधरी, निवासी-देवारा तुर्कचारा, थाना-महराजगंज, आजमगढ़। बरामदगी 1. एक अद्द कट्टा 315 बोर। 2. एक जिन्दा कारतूस 315 बोर। आपराधिक इतिहास 1. मु.अ.स. 493/11 धारा 392 भा.द.वि., थाना-महाराजगंज, आजमगढ़। 2. मु.अ.स. 728/10 धारा 307 भा.द.वि.व 7 सीएलए एक्ट, थाना-महाराजगंज, आजमगढ़। 3. मु.अ.स. 273/14 धारा 272/273/284 भा.द.वि. 60/60क आबकारी अधि., थाना-महाराजगंज, आजमगढ़। 4. मु.अ.स. 170/15 धारा 110 द.प्र.स., थाना-महाराजगंज, आजमगढ़। 5. मु.अ.स. 461/11 धारा 272 भा.द.वि. व 60 आबकारी अधि. थाना-महाराजगंज, आजमगढ़। 6. मु.अ.स. 50/97 धारा 323/504/506 भा.द.वि. व 3(10)एससीएसटी एक्ट, थाना-महाराजगंज, आजमगढ़। 7. मु.अ.स. 76/89 धारा 147/148/149/307/302/323 भा.द.वि., थाना-महाराजगंज, आजमगढ़। 8. मु.अ.स. 973/10 धारा 272/273 भा.द.वि. व 60 आबकारी अधि., थाना-महाराजगंज, आजमगढ़। पुलिस टीम प्रभारी थाना-महाराजगंज श्री विवेक यादव उपनिरीक्षक बृजेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह।
Blogger Comment
Facebook Comment