आजमगढ़ : पारिवारिक जमीन पिता द्वारा अन्यत्र बेचे जाने से नाराज पुत्र ने ही उसकी हत्या कर दी थी इसका खुलाशा पुलिस ने मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान किया। पुलिस के अनुसार दिनांक-08.06.2017 को ग्राम-कादीपुर हरिकेश, थाना-कप्तानगंज, जनपद-आजमगढ़ में अपने पिता राम अवध के हत्या के सम्बन्ध में वांछित अभियुक्त हनुमान उर्फ रणबहादूर उर्फ मेंधी पुत्र राम अवध, निवासी- ग्राम-कादीपुर हरिकेश, थाना-कप्तानगंज व उसके सहयोगी दिलावर निषाद पुत्र जोधन, निवासी-बडसरा आइमा, थाना-कप्तानगंज को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में दिनांक-17.06.2017 को थाना कप्तानगंज आजमगढ़ पर मृतक के भाई मखन्चू निषाद की तहरीर पर मु.अ.स. 201/17 धारा 302/147/148/ 201/506 भा.द.वि. पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मेरे पिता मई माह में अपने हिस्से की पांच बिस्वा जमीन गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति को बेच दिया था तथा शेष जमीन भी बेचेन की तैयारी में थें। जिसका विरोध मैने व मेरे भाई विजय बहादूर तथा मेरी मां ने किया था। जिसपर मृतक ने अपनी पत्नी तथा लडकों को मार-पीट कर घर भेज दिया था। जिसको लेकर दिनांक-08.06.2017 की रात्री में मृतक के लडके विजय बहादूर व हनुमान, उसके रिश्तेदार दिलावर ग्राम-कादीपुर हरिकेश आये थे और अपने पिता से जमीन न बेचने की बात की परन्तु मृतक जमीन बेचने पर अडा रहा इसी बात को लेकर मृतक और उसके लडको के बीच मार-पीट हो गयी। लडको ने लाठी-डंडों से सिर पर वार करके हत्या कर दी, हत्या के पश््चात अभियुक्तगणों द्वारा शव को घर में छुपा दिया गया। दिनांक-09.06.2017 की रात्री में समय-12ः00 बजे के लगभग किसी दोस्त के चार पहिया गाडी से लाश को धीरे से घर से निकालकर गाडी में डालकर अम्बेडकर नगर स्थित सरयू नदी पर बने मउ मार्डन पुल के बीचो-बीच फेक दिया। घटना में सम्मिलित शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
Blogger Comment
Facebook Comment