कुएं में कूद कर विवाहिता ने दी जान आजमगढ़। निजामबाद थाना क्षेत्र के चंदाभारी गांव में मंगलवार की सुबह एक 22 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी। आस पास के लोगो ने देखा तो घटना की सूचना परिजन को दिये। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकलवाया और पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार चदांभारी गांव निवासनी मृतका ममता 22 पत्नी उमाशंकर यादव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गांव में स्थित एक कुंए में कूद जान दे दी। बताया जाता है कि ममता की दिमागी हालत ठीक नही थी उसका उपचार चल रहा था। पूर्व में वह घर के छत से गिर गई थी तभी से उसकी हालत ठीक नही थी। मृतका की एक दस माह की पुत्री बताया गया है। इस मामले में कोई थाने पर तहरीर नही पड़ी थी।
करेंट की चपेट में आने से युवक झुलसा सगड़ी/आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के चांदपुर धनौरा गांव में मंगलवार की सुबह एक 17 वर्षीय युवक बांस के सहारे आम तोड़ रहा था कि तभी 11 हजार बोल्ट का एचटी तार की चपेट में आ गया। जिससें वह गभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे परिजन ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चांदपुर धनौरा गांव निवासी गुलाब चौहान पुत्र हरगुन मंगलवार को अपने छत पर चढ़ बांस के सहारे आम तोड़ रहा था कि तभी बांस 11 हजार बोल्ट एचटी तार से सट गया जिससें गुलाब करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
करेंंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत,मचा कोहराम शाहगढ़: आज़मगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नीबी गांव में मंगलवार की सुबह एक 16 वर्षीय युवती करेंट की चपेट में आने से मौके पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने युवती का दाहसंस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार नीबी गांव निवासनी मृतका रंजना पुत्री दिनेश यादव मंगलवार की सुबह घर के पीछे अपने खेत में कृषि कार्य से गई हुई थी। कार्य होने के बाद रंजना वापस आ रही थी कि एक बड़े गढ्ढे से बचने के लिए उसने विद्युत् पोल को पकड़ लिया जिसमें करेंट आ रहा था और वह चपेट में आ गई। जिससें रंजना की मौके पर ही मौत हो गई। आस पास के लोगो ने घटना की सूचना परिजनों को दी मौके परपहुंचें परिजनों को रो रो कर बुरा हाल हो गया। बाद में परिजनों ने शव का दाहसंस्कार कर दिया। रंजना इंटर की छात्रा की थी। तीन बहन दो भाई बताया गया है। पिकप वाहन की चपेट में आने महिला की मौत,बालिका घायल परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस कार्रवाई में जुटी शाहगढ़: आजमगढ़ : मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के बेलहरा के पास मंगलवार की सुबह सड़क पार कर रही महिला कों पीकप ने चपेट में ले लिया जिससें महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला के साथ उसकी 7 वर्षीय नतिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगो ने घायल बच्ची को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मौके से पीकप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बेलहरा गांव निवासनी मृतका लीलावती 50 पत्नी चतुरी राजभर का दो मकान बना हुआ है। एक गांव मे दूसरा सड़क के किनारे पर। मंगलवार की सुबह नये मकान पर अपनी नतिनी सपना 8 पुत्री शिवचन्द्र के साथ सड़क पार कर रही थी तभी आजमगढ़ की तरफ मऊ जा रही पिकप ने चपेट में ले लिया जिससें लीलावती की मौके पर मौत हो गई जबकि नतिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और कार्रवाई में जुट गई। मृतका के चार पुत्री बताया गया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। आमने सामने भिड़ गयी दो कार,बाल बाल बचे लोग ठेकमा/मुहम्मदपुर। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित पुलिस चौकी के सामने आजमगढ़ और जौनपुर की तरफ से आ रही दो वाहनों की टक्कर हो गई जिसमें सभी यात्री सुरक्षित बचे। मंगलवार की सुबह भदोही जनपद से स्विफ्ट कार से एक परिवार के लोग जा रहे थे कि आजमगढ़ की तरफ से आ रही बोलेरो से टकरा गई। जिससे स्विफ्ट गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही पुलिस चौकी के सामने होने के कारण स्थानीय पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से दूसरे साधन से लोगों को बैठाकर आजमगढ़ वैवाहिक कार्यक्रम में भेज दिया गया। दोनों गाड़ी पुलिस चौकी में खड़ी है।
Blogger Comment
Facebook Comment