.

उपमुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व प्रयास के 'प्रयास' से लगाया गया नया तिरंगा


आजमगढ़: राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारतीयों के शान का प्रतीक है, बदलते वक्त के साथ नगर के नरौली तिराहे के पार्क में तिरंगे को स्थान देकर अपने गौरव को हर आमजन लहराते हुए देख खुद को जहां गौरवान्वित महसूस करता हैं लेकिन नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते कई दिनों से ध्वज नहीं लगवाया गया। सामाजिक संस्था प्रयास द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय, गृहमंत्रालय व उपमुख्यमंत्री उप्र को ट्वीट किया गया। तब जाकर प्रशासन की कुंभकर्णीय निंद्रा टूटी और उपमुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व ही नपा ईओ की मौजूदगी में पुनः राष्ट्रीय ध्वज फहराया जा सका।
बता दें कि प्रयास आईटी सेल के प्रभारी पवन सिंह श्रीनेत ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में मामले को चार जुलाई को 10ः24 मिनट पर पीएमओ, गृह मंत्रालय व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ट्वीट किया कि भाजपाई से ज्यादा भारतीय कहलाने पर गर्व है हमें या तो तिरंगा ससम्मान हर समय फहरेगा या तिरंगा तिराहा समाप्त करें। ट्वीट के बाद सभी ने इस उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त किया। मामला राष्ट्रीय ध्वज से सम्बन्धित होने के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने संज्ञान लिया और ट्वीट के जरिये पूछा गया कि यह आजमगढ़ जनपद के किस थानाक्षेत्र का मामला हैं इस पर प्रयास के आईटी सेल द्वारा बताया गया कि सिधारी थानाक्षेत्र के अंतर्गत नरौली तिराहा आता हैं, इसके बाद कुछ समय बाद नगर पालिका अधिशासी अधिकारी की कुंभकर्णीय निन्द्रा टूटी और तत्काल प्रभाव से बुधवार को इसे उप सीएम के आगमन के पूर्व ही इसे बदल दिया गया। प्रयास के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि इसके पूर्व में भी नगर पालिका ईओ द्वारा शिथिलता बरती गयी थी। प्रयास के पहल पर पुनः राष्ट्रीय ध्वज को लगाया गया था। ध्वज लगाये जाने के दौरान उपाध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष विनोद चौहान, इंजी सुनील यादव, शंभू दयाल सोनकर, रामसेवक मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment