.

विधायक के हस्तक्षेप से धीमा चल रहा मार्ग निमार्ण,यात्री परेशान

बीते दिनों क्षेत्र के विधायक ने रूकवाया था निमार्ण कार्य,लोगो में आक्रोश
आये दिन गिरकर घायल हो रहे छात्र छात्राएं,नागरिक

संजरपुर:आज़मगढ़ : निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र के सरायमीर, नन्दावं, मार्टिनगंज मार्ग देखने में किसी नहर से कम नहीं है। मालूम होता है यह मार्ग विधायक आलम बदी का है, जिनकी चर्चा एक ईमानदार विधायक के रूप में होती है। इसी मार्ग पर बलिया शाहगंज मार्ग पर स्थित ग्राम सभा पवई के नन्दावं मोड़ से मदरसा जमाये शरिया फैजुल उलूम तक जनवरी 2017 से लगभग आठ सौ मीटर आरसीसी की ढलईया का काम धीमी गति से हो रहा था। जो पश्चिमी तरफ का पूरा होकर पूरब की तरफ फैजुल उलूम से काम शुरू होकर शेरवां मस्जिद के पास लगभग छ: सौ मीटर तक पहुंचा था कि ईद से दस दिन पहले क्षेत्रीय विधायक ने काम कर रहे मजदूरों कहा कि तुम लोग सामग्री गड़बड़ प्रयोग कर रहे हो काम बन्द कर दो। जिसपर मजदूरों ने कुछ समय के लिए काम बंद कर पुन: शुरू कर दिया। फिर दो दिन के बाद काम में प्रयोग आने वाली सभी मशीनें लेकर मजदूर चले गए और चार दिन के बाद पूरब तरफ की बाकी बची दो सौ मीटर सड़क को जीसीबी के द्वारा खोद दिया गया। वर्षा होने के कारण पानी जमा होने से सड़क नहर मालूम पड़ती है इस सड़क पर लगभग दस व्यक्ति गिर कर घायल हो चुके हैं साथ ही दो दिन स्कूल के वाहन भी फंस चुके है।गुरूवार की सुबह एक स्कूल की बस बच्चों को लाने के लिए जा रही थी कि सड़क पर कब्रिस्तान के सामने धंस गई। अगर बच्चे होते तो पलट भी सकती थी जो बाद में जीसीबी के द्वारा निकाली गई। इस के बाद आक्रोशित ग्रामीणों परवेज अहमद, मुशीर अहमद, कलीम अहमद ,संतोष, हरिलाल, मोहम्मद फैसल, अवधो, मोहम्मद साकिब, एहसान अहमद, रामेश्वर बरनवाल आदि ने बताया कि चार दिन पूर्व निजामाबाद क्षेत्र के विधायक सदर के क्षेत्र के हाईवे सड़क पर खड़े होकर सड़क के गड्ढे को दिखा रहे थे जिसको विधायक के समर्थक फोटो खींच कर फेसबुक पर डाल कर ईमानदारी का पुल बांध रहे हैं, अच्छा तब होता कि ईमानदार विधायक जी कम से कम एक अपने क्षेत्र के गड्ढे में तब्दील व नहर के समान मालूम पडने वाली सड़क पर खड़े होकर बताते की यह मेरे क्षेत्र की सड़क है। आगे उन लोगों ने कहा कि अगर इस सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त नही किया गया तो कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। गौरतलब है की यह मार्ग सरायमीर को जौनपुर से जोड़ता है जिससे यात्रियों को जाने 15 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ती है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment