.

विवादित जमीन के मामले में छह को जेल,मचा हड़कंप

ठेकमा:आज़मगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र भूलनडीह गांव में विवादित जमीन पर निर्माण की लिखित शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष बरदह सुरेश चन्द्र मौके पर पहुँचे और निर्माण कार्य रोकवा कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि भूलनडीह गांव में विगत शनिवार को तहसीलदार मार्टिनगंज शिवसागर दुबे एवं बरदह पुलिस की मौजूदगी में रास्ते के अतिक्रमण को जेसीबी द्वारा हटाया जा रहा था कि उसी समय रिहायशी मण्डइ में आग लगा गयी और अतिक्रमण हटना बंद हो गया। अधिकारी वापस हो गए उसी में गुरुवार को इरफान पुत्र कुटुबू अली ने शिकायत करते हुए थाने पर निर्माण कार्य होने की लिखित प्राथना पत्र दिया। तत्काल थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र पुलिस दल के साथ मौके पर पहुँचे गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। मौके से समशाद बानो पत्नी हमीद, हमीदुल बानो पुत्री अली अहमद ,सादिया पत्नी अब्दुल हमीद, साहबदीन पुत्र अब्दुल, हमीद दूसरे पक्ष इरफान पुत्र कुतुब अहमद को मार्टिनगंज तहसील भेज कर चालान किया। तहसील से उक्त लोगो को जिला जेल भेज दिया गया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment