आजमगढ़। निर्बल इण्डिन शोषित हमारा आमदल ने मंगलवार को स्थानीय मेहता पार्क पूर्व सांसद फूलनदेवी का शहादत दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरूआत स्व. फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राधेश्याम ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि फूलन देवी ने गरीबों मजलूमें पर समाज के दबंगों द्वारा किये जा रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करती थी। अत्याचार के विरूद्व उन्होंने बन्दूक उठायी और वर्षों बीहड़ों में लोक स•ाा का चुनाव लड़कर गरीबों का प्यार हासिल कर देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद में पहुँचकर कमजोर तबके की आवाज को वहाँ बुलन्द किया। अंत में दबंगो की साजिश का शिकार हुई और दिल्ली में उनकी हत्या कर दी गयी। उन्होंने फूलन देवी को वीरांगना बताते हुए उनकी हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण कहा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुसाफिर निषाद, संतराम निषाद, कुन्ती देवी, मतनी देवी, सुबाष निषाद, धनई निषाद, परमीला, बिन्दू देवी, सुराती देवी, संग्राम प्रसाद निषाद, जमुना निषाद, सुराती देवी, सभई निषाद, सोहराई निषाद, प्रहलाद निषा, महन्थू निषाद, सोमारी चौहान, जमुना देवी, शिवानन्द, धनई निषाद आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment