देवगांव/आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र मसीरपुर गांव में छींटाकशी के मामले में दो पक्षों मे मारपीट होने से करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक गुरूवार की सुबह मसीरपुर गांव में नन्हें पुत्र बुधिराम के घर की महिलायें अपने घर के सामने बैठी थीं कि उसी समय सामने सीसी रोड पर गुजरते समय कुछ लोगों द्वारा छींटाकशी करने से मामले नें तूल पकड़ लिया। जब तक कुछ लोग समझ पाते तब तक दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष के सोनम उम्र 17 वर्ष पुत्री छोटे लाल सरोज, निवासी मसीरपुर, दुर्गा सरोज उम्र 12 वर्ष पुत्री छोटे लाल सरोज, नन्हे 38 वर्ष पुत्र बुधिराम, जूही 16 वर्ष पुत्री दिलीप, वंदना 18 वर्ष पुत्री अच्छेलाल, रंजना 17 वर्ष पुत्री नंदलाल' ऊषा 36 वर्ष पत्नी नन्हे सरोज तथा दूसरे पक्ष के सोना देवी 40 वर्ष पत्नी तिलकू सरोज, रामवंती उम्र 50 वर्ष पत्नी कल्पनाथ, शीला 25 वर्ष पुत्री कल्पनाथ ,मनीता 22 वर्ष पुत्री तिलकू, अनीता 17 वर्ष पुत्री तिलकू, मनभावती 42 वर्ष पत्नी पारस, शीला 50 वर्ष पत्नी लौटू, रविंद्र 22 वर्ष पुत्र कल्पनाथ, मनोज 19 वर्ष पुत्र लौटू घायल हो गएI बीच बचाव करने गए वीरेंद्र 30 वर्ष पुत्र कल्पनाथ भी घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों ने मेडिकल करवा कर थाने पर तहरीर दे दी थी।
Blogger Comment
Facebook Comment