.

पतंजलि योग समिति ने पी0ए0सी0 ग्राउण्ड में जवानो को कराया योगाभ्यास

आजमगढ़ : पतंजलि योग समिति व युवा भारत ईकाई आजमगढ़ द्वारा शुक्रवार को 20वीं वाहिनी पी0ए0सी0 बलरामपुर में योग प्राणायाम व आसनों का अभ्यास पी0ए0सी0 ग्राउण्ड में जिला संगठन मंत्री शैलेश बरनवाल की अगुआई में सुबह 6 से 7.30 बजे तक सम्पन्न कराया गया। पी0ए0सी0 कमाण्डेन्ट आफिसर श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि योग आयुर्वेद स्वदेशी एवं भारतीय वैदिक संस्कृति से जुड़े इस आन्दोलन से देश एवं विश्वभर में श्रेष्ठता एवं दिव्यता का वातावरण निर्मित हुआ है। योग के नियमित अभ्यास से मन में करुणा और मैत्री का भाव बराबर बना रहता है। व्यक्ति दिन भर उर्जावान रहता है। बीमारियां  मन की सोच से पैदा होती हैं। इसलिए हमें मन बदलना होगा। अनियंत्रित भोजन बिगड़ती जीवनशैली, योग व व्यायाम न करना, तम्बाकू सेवन बीमारियां बढ़ा रहा है। हृदय रोग, ब्लड प्रेशर , हाईपरटेन्शन जैसे तमाम रोग लोगों को घेर रहे हैं। योग न केवल बीमारियों पर नियंत्रण करता है बल्कि इलाज में भी मददगार साबित हो रहा है। योग की विभिन्न मुद्राएं काफी कारगर हैं। इससे कार्य क्षमता बेहतर होती है। जवानों के लिए सूर्यभेदी प्राणायाम, अनुलोम विलोम व मर्कट आसन जरूरी है। श्री अजय कुमार सिंह ने पतंजलि योग समिति के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि योग प्रति निःस्वार्थ सेवा का कार्य जो जिले में हो रहा है वह सचमुच सराहनीय कार्य है। इस मौके पर मौजूद थे, मेजर सूबेदार- दयाशंकर यादव, उपसेनानायक- श्री आनन्द कुमार, शिविर पाल-श्री शैलेन्द्र सिंह, दलनायक- श्री बब्बन राम, मु0 अशरफ, भोला यादव, विश्वनाथ राय, विमलेन्द्र सिंह, यशवन्त सिंह, अर्जुन चैहान, लल्लन यादव, हरिकिशन मौर्या, रामकृत यादव, अरविन्द सिंह, सुभाष, शिवबचन कन्नौजिया, बृज किशोज सिंह, दूलचन्द यादव, सतेन्द्र तिवारी आदि।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment