आजमगढ़: बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बरामदपुर गांव में सोमवार की देर रात को एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराये जहां उपचार के दौरान कुछ घंटों में उसकी मौत हो गई। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही मृतका के मायके वालों ने उसे जला कर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया हे। जानकारी के अनुसार बरामदपुर गांव निवासनी मृतका पिंकी राय (20) पत्नी जगदम्बा राय सोमवार की देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। परिजन ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराये जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर अस्पताल पंहुची मृतका की मां रीता पत्नी स्व.रविन्द्र सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को ससुराल वाले दहेज को लेकर आये दिन उसे प्रताड़ित करते थे और मारा पीटा करते थे और इसी क्रम में तेल छिड़कर आग लगा दिया जिससें उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने बिलरियागंज थाने में सास, ससुर, ननद, पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। मृतका की शादी दो वर्ष पूव हुई थी उसकी कोई संतान नही है। मृतका मूल रूप से मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी स्व.रविन्द्र सिंह की पुत्री थी।
Blogger Comment
Facebook Comment