आजमगढ़: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में साइकिल चलाकर व्यायाम ,योग ,मार्निंग वाक,खेलकूद व साइकिलिंग से होने वाले लाभ के विषय में जनता को जागरूक किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सुबह 6 बजे से ही साइकिल यात्री आना शुरू किये। साइकिल यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ,पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ,कल्पनाथ पासवान विधायक , अखिलेश यादव , जयराम पटेल ने किया। साइकिल यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रिक्शा स्टैण्ड कलेक्ट्री कचहरी पहुॅची जहॉ लोगों ने भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि आज पूरी दुनिया मेंं व्यायाम व योग किया जा रहा है। इसी तरह हमारा मानना है की साइकिलिंग से सम्पूर्ण व्यायाम हो जाता है। इन्सान के जीवन में व्यायाम खेलकूद व योग का स्वस्थ रहने में बड़ा महत्व है। मनुष्य स्वस्थ होकर ही समाज व देश की सेवा कर सकता है। तथा इससे अनुशासित रहने का ज्ञान होता है। आज दुनिया में पर्यावरण को संरक्षित रखना बड़ी चुनौती है। तमाम रोगों का कारण दूषित पर्यावरण है। पेड़-पौधे लगाकर और साइकिल चलाकर पर्यावरण को बैलेंस किया जा सकता है। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने कहा कि साइकिलिंग आज दुनिया के लिए बड़ी आवश्यक हो गयी। दुनिया में विकसित देशों में लोग पर्यावरण को ठीक रखने के लिए तथा राष्ट्रहित में तेल कम खर्च करने के लिए साइकिलिंग करते हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पर्यावरण के क्षेत्र में कई कदम उठाये थे। डा0 लोहिया पार्क , जनेश्वर मिश्र पार्क व प्रत्येक जिलों में इको पार्क निर्माण कराया। शहरों में साइकिल से चलने के लिए साइकिल पथ बनवाया। एक दिन में 5 करोड़ पेड़ लगाकर विश्व रिकार्ड बनाया तथा गरीबों , मजदूरों में साइकिल वितरण करवाया। दुर्भाग्य है कि आज लोग योग का भगवाकरण कर रहे हैं। विधायक कल्पनाथ पासवान ने कहा कि साइकिलिंग , व्यायाम व योग करके ही आदमी स्वस्थ रह सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरों में लोग सुविधा में रहकर तमाम रोगों के शिकार हो जाते हैं। अखिलेश यादव व विजय यादव पूर्व प्रमुख ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में लालमनि राजभर ,ओमप्रकाश राय ,सन्तलाल विश्वकर्मा ,डा0हरिराम ,रामदरश यादव ,हरिश्चन्द्र यादव ,शोभनाथ यादव ,हंसराज यादव ,एस0के0सत्येन ,जिला पंचायत सदस्य शिवमूरत यादव ,हरिकेश यादव ,रामप्रवेश यादव ,परवेज अहमद ,राजेश गिरी ,आशीर्वाद यादव ,बलवन्त यादव ,रणजीत राजभर ,राजेश यादव ,रामआसरे राय आदि बहुत से लोग मौजूद थे।
Blogger Comment
Facebook Comment