आजमगढ़: जहानागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकामी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे 7 वर्षीय बालिका अपने घर के पास पेड़ पर पड़ा झूला झूल रही थी। उसी दौरान गांव का 21 वर्षीय युवक बालिका को बहाने से अपने पास बुलाया और एकांत में ले जाकर उसके साथ मुंह काला कर फरार हो गया। पीड़ित बालिका रोते हुए अपने घर पहुंची। पीड़िता की आपबीती सुन परिजन हतप्रभ रह गए। परिजनों के साथ पीड़ित बालिका थाने पर पहुंची घटना के संबंध में उसकी मां ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे इस मामले में नामजद किए गए सिनोद यादव पुत्र वीरभान यादव को उसके घर से दबोच लिया। पीड़ित बालिका को महिला पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment