.

हिंदू जागरण मंच ने किया संगठन का पुर्नगठन,अजय बने जिलाध्‍यक्ष

आजमगढ़: हिंदू जागरण मंच आर्यमगढ़ के तत्वाधान में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संगठन का पुर्नगठन भी किया गया। इसमें अजय कुमार यादव को हिन्दू जागरण मंच आर्यमगढ़ का जिलाध्यक्ष व रितेश सिंह को यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री सहजानन्द राय, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजा त्रिपाठी, प्रदेश महामन्त्री डा. विजय प्रताप आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, प्रदेश मंत्री राकेश पाठक ने भारत माता व छत्रपति शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। राजा त्रिपाठी ने कहा कि हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव का कार्यक्रम हिन्दू समाज के भीतर काम करने वाले हिन्दू स्वयंसेवको के लिये प्रेरणादायी है। शिवाजी एक महान संगठनकर्ता थे। ग़रीबो, दलितों, पिछड़ो, आदिवासियों को अपना सहोदर भाई मानते हुए उनको प्रशिक्षित करते हुए अपनी सेना व राज्य में ऊँचा स्थान देकर उस दौर में फैली छुआछूत , ऊंच नीच की विकृत मानसिकता को घता बताते हुए सामाजिक समरसता का ऐसा उदाहरण पेश किया था कि बिखरा हुआ गुलाम हिन्दू समाज संगठित हो एक शक्तिशाली हिन्दू सम्राज्य में तब्दील हुआ। उन्‍होंने कहा कि जब सारा देश मुस्लिम आक्रांताओं के अत्याचारों से पीड़ित था। हमारी मातृ शक्ति व परिवार, खंडित व समाप्त हो रहे थे ,धर्म का नाश हो रहा था ऐसे समय में शिवाजी का प्रादुर्भाव किसी भगवान के अवतार से कम ना था। हिन्दूओं को संगठित व प्रशिक्षित कर अटक से लेकर कटक तक हिन्दू साम्राज्य की स्थापना कर 1674 में छत्रपति की उपाधि प्राप्त कर हिन्दू सम्राट बनें। उनका आदर्शवादी जीवन हम सभी लोगो के लिए प्रेरणादायी है। इस दौरान जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष की गई। अजय कुमार यादव को जिलाध्‍यक्ष, श्याम कृष्ण पाण्डेय, प्रदीप यादव, प्रभात राय को जिला उपाध्यक्ष, प्रवीण शुक्ला को जिला महामंत्री, रवि कुमार वर्मा, विवेक राय, अर्जुन यादव को जिलामंत्री, मनोज राय को जिला प्रशिक्षण प्रमुख, भीम राज मौर्य को जिला विधि प्रमुख, राम प्रकाश राय को जिला सह विधि प्रमुख बनाया गया।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment