.

CRIME & ACCIDENTS: युवक को मारी गोली: बरजा गिरने से दो बालक घायल.......

पवई: पैसे के लेन देन  के विवाद  में युवक को मारी गोली
पवई:आजमगढ़ : स्थानीय थाना क्षेत्र के खरीदपुर गाव के समीप गुरुवार की रात बाइक सवार लोगों ने 26 वर्षीय युवक रजत उर्फ पप्पू यादव को गोली मार दी। गोली  जांघ में लगी। घायलावस्था में पवई स्वास्थ्य केंद्र पर उसे भर्ती कराया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना का कारण पैसे के लेन देन का विवाद बताया जा रहा है। रजत गुरुवार को ससुराल बस्ती बनपुरवा गाव गया था। यहा उसका विवाद ससुराल पक्ष के लोगों से हो गया। वहा से रात वह बाइक से वापस आ रहा था। इस घटना में घायल की बहन 24 वर्षीय अनीता को भी  हमलावरों ने घायल कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी घायल पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गयी थी। शुक्रवार की सुबह परिजन रजत को किसी और अस्पताल लेकर चले गये। 

जीयनपुर : करेंट की चपेट मे आने से झुलसी युवती की मौत

आजममगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगियापुर गांव में गुरूवार की देर शाम को एक 17 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में करेंट की चपेट में आने से गंभीर  रूप से झुलस गई। परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार जोगियापुर गांव निवासनी मृतका अनम  पुत्री इमरान गुरूवार की देर शाम को घर में स्नान कर रही थी कि तभी  अचानक उसका हाथ उपर की तरफ उठा और  विद्युत्  करेंट की चपेट में आ गई और बुरी तरह से झुलस गई। परिजन  आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मुबाकरपुर : बरजा गिरने से दो बालक घायल, भर्ती

मुबाकरपुर। मुबाकरपुर थाना क्षेत्र के विजरवां गांव मे गुरूवार की देर को घर के बाहर खेल रहे  दो बालकों पर संदिग्ध परिस्थितियों में बारजा गिर गया जिससे वे गंभीर  रूप से घायल हो गये। परिजन आनन फानन में बच्चों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिजरवां गांव निवासी उत्कर्ष 4 ,दयाशंकर 8 पुत्रगण रितेश चौबे गुरूवार की देर शाम को घर के बाहर खेल रहे थे कि तभी  संदिग्ध परिस्थितियों में बारजा गिर गया और दोनो भाई गंभीर  रूप से घायल हो गये। परिजन ने आनन फानन में मलबे को हटाया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनो बच्चों का उपचार चल रहा है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment