बीमार बहन के लिए भोजन लेने के लिए जा रहा था घर आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र विशुनपुर गांव के पास शुक्रवार की देर रात को बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार तहबरपुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी मृतक लखन्दू 23 पुत्र मंखचू शुक्रवार की छोटी बहन की अचानक तबीयत खराब हो गयी । लखन्दू ने उसे उपचार के लिए सोफीपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात को भोजन लेने के लिए बाइक से वह घर जा रहा था कि जैसे ही वह विशुनपुर के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससें लखन्दू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो ने उसे उपचार के लिए एम्बुलैंस से जिला अस्पताल भेजवाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को मोचर्री हाउस में भेज दिया गया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया। मृतक चार भाईयों में दूसरे नम्बर पर तथा उसके पास दो बहने भी है। मृतक की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी उसे एक पुत्र भी है और उसकी पत्नी गर्भवती भी है। रो रो कर परिजन का बुरा हाल बना हुआ है।
Blogger Comment
Facebook Comment