.

मुख्यमंत्री ने पं सहदेव पांडेय रचित महाकाव्य कृष्णायन का विमोचन भी किया

आजमगढ़: मंडलीय समीक्षा बैठक के मद्देनजर बतौर मुख्यमंत्री जिले में पहली बार पधारे आदित्यनाथ योगी ने नेहरूरहाल में स्थित कार्यकर्ता बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में पं सहदेव पांडेय सांकृत्यायन कृत दो खंडों का महाकाव्य कृष्णायन का विमोचन भी किया। सीएम योगी ने ग्रंथ की भूरि-भूरि प्रशंसा किया; कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणतः क्लेशनाशय गोविन्दाय नमो नमः मंत्र संयुक्त श्री मदभागवत महापुराण के दशम स्कंध पर आधारित कृष्णायन पूर्वाद्ध एवं उत्तरार्द्ध महाकाव्य को काव्यबद्ध करने का श्रेय पं सहदेव पांडेय सांकृत्यायन को जाता है। इस महाकाव्य को छंदोबद्ध करने का एकमात्र उद्देश्य बस सरल चित्त अबोध भगवत प्रेमी भक्त उस ब्रह्मस्वरूप चितचोर कन्हैया के अद्भूत लीलाओं का सरल बाड्गमय के माध्यम से पूर्ण आनंद ले सके। संस्कृत के दुरूह श्लोक जो सामान्यजन के समझ से परे थे के भी सरलता से भागवत का अजस्र रसपान कर सके। इसके लिए यह रचना सर्वदा उपयोगी सिद्ध होगी।
कृष्णायन महाकाव्य का प्रथम खंड लीलाधारी नटवर-नटनागर भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य लीलाओं की पीयूष श्रोतस्विनी के पावन वारि अवगाहन से ओतप्रोत है। वहीं द्वितीय खंड क्रूर राजाओं के संहार से परिवेष्टित है। कृष्णायन महाकाव्य कृति को वास्तवित रूप प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित उदात्त भावनाओं एवं मानवीय गुणों से समृद्ध आशुतोष द्विवेदी मुख्य विकास अधिकारी मऊने एवं उनकी पत्नी वन्दना द्विवेदी ने मनसा-वाचा-कर्मणा-पूर्णरूपेण सहयोग प्रदान किया तथा पुस्तक को मुद्रित करवाकर महाकाव्य को शानदार कलेवर प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय, उपाध्यक्ष माहेश्वरी कांत पांडेय, जिलामंत्री रामपाल सिंह, सांसद नीलम सोनकर, दारा सिंह चौहान, अखिलेश मिश्रा, अरविन्द सिंह, आदि मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment