आज़मगढ़ : सीएम योगी आदित्यनाथ के पुलिस लाइन सभागार में मण्डल स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की कवरेज़ को लेकर प्रशासन के असहयोगपूर्ण रवैये व दुर्व्यवहार से क्षुब्ध पत्रकार सभागार के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार व छायाकार मौजूद रहे। पूरी बैठक के दौरान करीब दो घंटे तक पत्रकार धरने पर बैठे रहे और नारेबाजी होती रही । इस दौरान प्रशासन दर्शक बन सब कुछ देखता रहा , बाद में पुलिस कप्तान अजय साहनी ने पत्रकारों से बात कर मांमले की जानकारी सीएम के सचिव को दी। काफी देर बार विशेष सचिव अवस्थी ने बाहर आकर वार्ता किया कि धरना बंद कर सभागार में सीएम से बात कर लें। लेकिन इसके बाद सभी पत्रकार अड़ गए कि सीएम खुद धरनास्थल पर आयें और उनसे मुलाकात करें । पत्रकारों ने विशेष सचिव को रहे दुर्व्यवहार व मीडिया पास को लेकर गयी हीलाहवाली की शिकायत भी की। हालांकि सीएम धरना स्थल से कुछ दूर रस्सी की बैरिकैडिंग के इस पार पहुंचे और पत्रकारों को बुलाया लेकिन पत्रकार नहीं गए। सीएम ने आगे से प्रशासन को इस बारे में निर्देशित करने की बात कही और फिर रवाना हो गए ।
Blogger Comment
Facebook Comment