.

मुलायम के गढ़ में जमाने बाद लगा जय श्री राम का नारा

आजमगढ़: मुलायम सिंह यादव का गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ जिले में गुरूवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ के आगमन पर चारो तरफ एक जमाने बाद जय श्रीराम के नारों की गूंज दिखी। चाहे वह नेहरू हाल रहा हो या फिर योगी का महिला अस्‍पताल तक का सफर कार्यकर्ता योगी के काफिले के साथ जय श्रीराम का जयघोष करते नजर आये। बता दें कि आम तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को सबसे शांत और अनुशासित माना जाता है लेकिन करीब चौदह साल बाद यूपी की सत्‍ता हासिल करने के बाद भाजपाई पूरे लय में दिखे है। पूरा शहर भाजपाई जिस गली से गुजरे सिर्फ जय श्री राम का जयघोष गूंजता रहा। यहां तक कि सीएम जब महिला अस्‍पताल गये तब भी काफिले के साथ कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए गए। सर्किट हाउस जाते समय भी यही नजारा दिखा। यहां तक कि जब आशा कार्यकत्री सीएम के वाहन के आगे आई तब भी नारेबाजी बंद नहीं हुई।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment