अतरौलिया: आजमगढ़ : क्षेत्र पूरी तरह चोरो के चंगुल में जकड़ा हुआ है आये दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाये बढ़ रही है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि 24 घंटे के अंदर बुढ़नपुर चौराहे पर दूसरी चोरी हुई यह तो संयोग ही था कि इस घटना में चोर को ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। बता दें कि अतरौलिया थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर पवनी ग्राम निवासी रामनाथ जायसवाल पुत्र स्व0 किशुन जायसवाल का बुढ़नपुर में पान की गुमटी व पान मैटेरियल की दुकान है। रोज की तरह बुधवार को रात 10:00 बजे दुकान बंद करके रामनाथ अपने घर ही पहुंचे थे कि एक व्यक्ति ने आकर सूचना दिया कि एक आदमी मोटरसाइकिल से आ कर आपके दुकान की गुमटी खोल कर कुछ सामान ले जा रहा है। सूचना मिलते ही राम नाथ चोर चोर का शोर मचाते हुए अपनी दुकानों की तरफ भागे । आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए और चोरी करते व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति के पास से दुकान में रखी हुई 10000 नगदी, सिगरेट व जर्दा आदि बरामद हुआ तथा उसकी पहचान अजय पुत्र साधु निषाद निवासी गढ़वा थाना अहरौला के रूप में किया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment