अमिलो: आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अमिलो गाँव में गुरुवार को घास काट रही एक 12 वर्षीय कक्षा 9 की छात्रा नीचे लटके बिजली के तार की चपेट में आ गई ,जिसे देख पास में खड़ा छोटा भाई उसे बचाने के चक्कर में करेंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक प्रेमलता 12 वर्ष पुत्री धर्मराज गाँव में ही घास काट रही थी ,इसी दौरान दुपट्टा सही करने में दुपट्टा नीचे लटके बिजली के तार में फँस गया और वह करेंट की चपेट में आ गयी जिसे पास में खड़े उसके छोटे भाई कुंदन 9 वर्ष ने देखा और बहन को बचाने दौड़ा और करेंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी ।ग्रामीणों में विद्दुत विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश था क्योंकि बिजली के तार इतने नीचे लटके हैं कि हमेशा जान का खतरा बना रहता है ,लोग उधर से गुजरने से डरते हैं और कई बार बिजली विभाग से लिखित व मौखिक शिकायत कर चुके हैं । इस घटना से परिजनों व ग्रामीणों में शोक का माहौल है । मृत बालक पाँच भाई बहनों में दूसरे नम्बर पर था ।
Blogger Comment
Facebook Comment