.

वैश्य समाज को एकजुट होकर अपने हक के लिए आगे आना होगा- अभिषेक जायसवाल

आजमगढ़: जौनपुर में 28 मई को वैश्य समाज के होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के सम्बन्ध में वैश्य समाज की एक बैठक नगर के सब्जी मंडी स्थित अभिषेक जायसवाल के आवास पर शुक्रवार को सम्पन्न हुई। इसमें अधिवेशन की तैयारियों पर विस्‍तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अभिषेक जायसवाल ने बताया कि वैश्य समाज को एकजुट होकर अपने हक-हुकूक के लिए आगे आना होगा। वैश्य समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 28 मई 2017 को जौनपुर के एक होटल में आयोजित किया गया है। अधिवेशन में प्रदेश कार्यसमिति का चुनाव भी होना सुनिश्चित है। जिसमे वैश्य समाज के कई नामचीन चेहरे भी मौजूद रहेंगे। उन्होने कहा ने वैश्य समाज के लोगो से अपील किया कि 28 को अधिवेशन में भारी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें और अपने समाज के बड़े नेताओं को सुने ताकि वैश्य समाज को और मजबूत किया जा सके। बैठक में मुख्य रूप से बनवारी लाल जालान, राधेश्याम जायसवाल, संजीव गुप्ता, अरविन्द गुप्ता, उज्जवल वर्मा, संतोष गुप्ता, गौरव अग्रवाल, वीरेन्द्र बरनवाल आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment