.

पराग डेयरी उत्पादों के बिक्री केंद्र का हुआ उद्घाटन



अमिलो: आजमगढ़: नगर के मोहल्ला समौधी पर पराग डेयरी उत्पादों की बिक्री हेतू शुक्रवार को बिक्री केन्द्र का उद्घाटन कन्हैया यादव उप दुग्ध शाला विकास अधिकारी ने किया। इस अवसर पर कन्हैया यादव ने कहा कि आजमगढ़ जनपद का यह प्रमुख नगर होने के बाद भी पराग दूध उससे बने उत्पादों का कोई बिक्री केंद्र न होने पर यहां की मांग को देखते हुए जीशान आलम के प्रयास से इस बिक्री केंद्र खोलना सम्भव हो सका है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यहां से पराग दूध का पाली पैक वह उससे बने सभी अन्य उत्पाद सरकार द्वारा निर्धारित दर पर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर रियाज आलम, हाजी सरफराज, डा, सी.यादव,शिवशंकर सिंह, संजय मिश्रा,,केएम श्री वास्तव, मौलाना फारूक आदि लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment