आजमगढ: रानी की सराय थाना क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव में पांच वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीडित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर रानी की सराय चेकपोस्ट के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के ईश्वरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की पांच साल की बच्ची को पड़ोस का ही रहने वाला युवक शशिकांत यादव उर्फ गोलू पुत्र बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वह लहूलुहान बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया। मामले की जानकारी के बाद परिवार को लोग बच्ची को अस्पताल ले गये साथ ही गुरूवार की देर शाम थाने में तहरीर दी। मेडिकल में भी दुष्कर्म की पुस्टि हो गयी थी। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने बताया कि गुरूवार की देर शाम पीडि़त परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया। आरोपी युवक की गिरफतारी में सम्भावित स्थानो पर छापेमारी की जा रही थी कि शुक्रवार को सूचना मिली आरोपी युवक कही भागने की फिराक में चेकपोस्ट के पास वाहन का इंतजार कर रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी युवक शशिकान्त यादव उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया ।आरोपी को रेप और पोक्सो एक्ट के तहर जेल भेज दिया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment