.

कांशीराम कालोनी :संदिग्ध परिस्थियों में किशोरी का मिला शव, पिता हिरासत में

आज़मगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएवी कालेज के समीप कांशीराम आवास के 21/248 ब्लाक के घर के कमरे में नेहा (13 ) पुत्री छांगुर की लाश गुरूवार को शाम को करीब साढ़े छह बजे खिड़की से लटकती मिलने से सनसनी मच गयी। नेहा का परिवार महराजगंज थाना क्षेत्र का मूल निवासी है। बताया जा रहा है कि नेहा की माँ मंजू व बड़ी बहन निधि के साथ ही भाई कही घरेलू कार्य के लिए गए थे। शाम को माँ जब वापस लौटी तो खिड़की पर लाश देख सन्न रह गयी। दरवाजा खटखटाया गया तो पिता सोता मिला। इस मामले में बहन निधि और पड़ोसियों का का आरोप है कि उसका पिता आये दिन शराब के नशे में उसकी पिटाई करता था और सम्भवतः उसी ने हत्या की होगी। पुलिस ने मौके पर पंहुच आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच कर रही हैं ।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment