.

10वीं पुण्यतिथि: सामाजिक न्याय आंदोलन के प्रणेता व दिग्गज नेता चंद्रजीत यादव की स्मृति सभा का हुआ आयोजन

आज़मगढ़ : सामाजिक न्याय आंदोलन के प्रणेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व0  चन्द्रजीत यादव की 10वीं पुण्यतिथि पर स्मृति सभा का आयोजन उनके हरिबंसपुर क्षेत्र स्थित आवास पर किया गया। सभा के दौरान स्व0 यादव के समर्थकों, प्रशंसकों, अनुयायियों व सामाजिक न्याय आन्दोलन से जुड़े लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके विचारों, कार्यों के साथ जीवन व व्यक्तित्व को भी याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व0 यादव ने सामाजिक सद्भाव व धर्मनिरपेक्षता को राष्ट्रीय एकता की आधारशिला बताते हुए सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक समता को प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार बताया। उन्हें सामजिक न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया, जिसका अनुपालन विदेश तक के लोगों ने किया।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment