शाहगढ़/आजमगढ़: अपनी रेशमी साड़ी की चमक के लिए वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुका मुबारकपुर नगर में शौचालय के लिए वर्तमान में बैनर पोस्टर लगा कर प्रचार प्रसार कर रहा है कि नगर को सुन्दर व स्वच्छ बनाने के लिए शौचालय का उपयोग करें, परन्तु जमीनी सच्चाई यह है कि बना हुआ शौचालय भी बन्द करा दिया गया है। ऐसी दशा में नगर में आगंतुक मेहमान आये दिन समस्या से दो चार नजर आते हैं। जनपद की बड़ी नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में अपने विकास कार्य गिना गिना अपनी पीठ थपथपाते नगर पालिका प्रशासन थकता नही है। वहीं शौचालय बनवाने व उपयोग का प्रचार-प्रसार नगर क्षेत्र के तमाम स्थानों पर बैनर पोस्टर के माध्यम से किया जा रहा है। बैनर पोस्टर की खूबसूरती अपनी तरफ किसी को भी आकर्षित कर लेती है और उसपर लिखा गया जुमला राहगीर रुक कर पढ़ने को मजबूर हो जाता है। जब नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के स्थानीय क्षेत्र पर नजर डाली गई तो पता चला कि रोडवेज चैराहा के पश्चिम तरफ बना सार्वजनिक शुलभ शौचालय बन्द करा दिया गया। इससे नगरवासियों में एक चर्चा का विषय बना हुआ है कि शौचालय विहिन नगर पालिका परिषद मुबारकपुर खुद तो शौचालय के मामले में जीरो है और दूसरों को शौचालय बनाने का पाठ पढ़ा रहा है। इस सम्बन्ध में अधीशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उक्त शौचालय को इस लिये बन्द करा दिया गया क्योंकि पास ही में जलकल की स्थापना है। पानी प्रदूषित होने की प्रबल आशंका से सुलभ शौचालय को बन्द करने का आदेश दे दिया गया कि प्रदूषित जल पीने से एक बार कस्बा महामारी की चपेट में आ गया था, पुन: महामारी की पुनरावृत्ति ने होने पावे।
Blogger Comment
Facebook Comment