.

नवागत डीएम ने किया पदभार ग्रहण, कानून व्यवस्था और सभी को न्याय प्राथमिकता

आजमगढ़। शासन के द्वारा तीन दिन पूर्व जनपद के डीएम बनाए गए चन्द्र भूषण सिंह सोमवार को जनपद पहुंचे। इस दौरान जनपद के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सोमवार की देर शाम जिला कोषागार कार्यालय पहुँच कर सबसे पहले पदभार  ग्रहण किया। इस दौरान भारी गहमागहमी का माहौल रहा और तमाम अधिकारी उनके स्वागत को मौजूद थे । निवर्तमान डीएम सुहास एलवाई की विदाई के बाद से ही नए डीएम के आगमन को लेकर अटकलें चल रहीं थी। 25 मई को ही सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन है इसलिए समीक्षा को लेकर नवागत डीएम के सोमवार को ही पहुँचने की चर्चा थी। अब तीन दिन के भीतर जनपद में सभी  योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट की तैयारी उनके लिए सबसे बड़ी चुनती रहेगी और मंगलवार को बैठक कर उन्होंने इसके लिए प्रयास भी शुरू कर दिए हैं । उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद के निवासी हैं और 1989 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। कई जनपदों में एसडीएम व एडीएम रह चुके हैं। वर्ष 2007 में आईएएस में प्रमोट हुए। 11 माह सोनभद्र जनपद में डीएम रह चुके हैं। यहाँ आने से पूर्व आबकारी विशेष सचिव थे। शासन की प्राथमिकता पर कार्य करना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होने कानून व्यवस्था, सुलभ न्याय दिलाना, सोशल सिक्यूरिटी, गेंहूँ क्रय केंद्र आदि कार्यों  देने का आश्वासन दिया ।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment