पशुआें को पुलिस ने ग्रामीणा को सौंपा महराजगंज/आजमगढ़। महराजगंज पुलिस ने मंगलवार की अलसुबह मुखबिर की सूचना पर कस्बे के सहदेवगंज मोड़ से सात पिकप वाहन पर लदी 22 भैंस व दो पांडवों के साथ 12 लोगों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चालान कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस को मंगलवार की भोर में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर कई पिकप वाहनों पर भारी संख्या में जानवरों को लादकर कर बिलरियागंज की तरफ से महाराजगंज होते हुए फैजाबाद की तरफ लिए ले जा रहे थे। इस सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने तत्काल सहदेवगंज मोड़ पर पहुंचकर घेरेबंदी करके सात वाहनों को रोका जिसमें 22 भैंस और दो पड़वा लदे हुए थे। वाहनों के चालक समेत उसमें सवार 12 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया तथा जानवरों को स्थानीय लोगों की सुपुर्दगी में दे दिया। गिरफ्तार लोगों में अमरजीत पुत्र गिरधारी ग्राम मोलनापुर थाना महाराजगंज,अमरजीत सोनार पुत्र हरिलाल सरदहा महाराजगंज,मुस्तफा पुत्र नजीर मेउड़िया थाना महाराजगंज,मोहम्मद शाकिर पुत्र निसार करमैनी थाना बिलरियागंज,नदीम पुत्र फैयाज मैनुदीनपुर बिलरियागंज,जावेद पुत्र शमीम करमैनी थाना बिलरियागंज, आमिर पुत्र छेदी जीयनपुर,मुन्नार पुत्र इकबाल जीयनपुर,सकलू अहमद पुत्र मुस्तफा चुनुकतार जीयनपुर,महमूद पुत्र रज्जाक बरियारी थाना घोसी जनपद मऊ,रियाजुद्दीन पुत्र इसराइल मुबारकपुर, मुमताज पुत्र इकबाल मोहम्मदाबाद मऊ को जेल भेज दिया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment