.

कोयलसा: महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन का समारोहपूर्वक हुआ लोकार्पण

आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के गांधी शताब्दी स्मारक स्नाकोत्तर महाविद्यालय कोयलसा के तत्वाधान में स्व. रमाशंकर सिंह प्रशासनिक भवन का लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि दीनानाथ लाल श्रीवास्तव ने भवन का लोकार्पण किया और समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिन्होने इस प्रशासनिक भवन के निर्माण में सहयोग किया उन्हे विशेष बधाई देकर कहा कि ऐसे लोग प्रेरणा के श्रोत होते हैं जो विद्यालय और संस्थाओं को सामाजिक जिम्मेदारी समझते हैें। उन्ही के सहयोग से बड़े-बड़े महाविद्यालय और धर्मस्थलियों का निर्माण हुआ है। जहां पर लाखों की संख्या में विद्यार्थी पठन-पाठन का कार्य करते हैं। ऐसे कार्यों से हमें मालवीय जी याद आते है मालवीय जी ने निस्वार्थ भावना से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना कराई। जिसके कारण आज वह पूरे विश्व में विख्यात हैं। अगर स्व. रमाशंकर सिंह की बात करें तो बूढ़नपुर तहसील में शिक्षा का अलख जगाने वाले द्वितीय मालवीय कहे जाने वाले रमाशंकर सिंह ही हैं। अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षा सेवा आयोग सदस्य डा. नरेन्द्र नाथ यादव ने कहा कि महाविद्यालय परिवार की तरह होता है यह सभी  धर्मों और जातियों को एक रूपता में बाधने का कार्य करता है। यहां पर अमीर-गरीब का काई फर्क नहीं दिखता। इसलिए ऐसे स्थानों के उत्थान के लिए सभी  को प्रयत्नशील रहना चाहिए। प्रबन्धक रामअवध सिंह ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति के सारे विकार दूर किये जा सकते हैं इसलिए शिक्षा को उत्तम बनाने की जरूरत है। प्राचार्य उमाशंकर सिंह ने आये हुए अतिथियो का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्रीराम पाठक राधेश्याम सिंह,डा.श्रीराम राय, जयप्रकाश मिश्र, अशोक मिश्र,धर्मेन्द्र मिश्र, डा.निरंकार सिंह अािद शिक्षक मौजूद रहे। समारोह का संचालन डा. श्यामवृक्ष मौर्य ने किया।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment