संजरपुर/आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के कमालपुर चौराहे के समीप दो बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचा सटा कर व्यापारी से नकदी समेत घड़ी, बाइक व आवश्यक कागजात छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी साथ ही थाने मे तहरीर दिया है। जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के सुरही खुर्द गांव निवासी अदनान पुत्र मैनुद्दीन ने थाना सरायमीर में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार 22 मई की रात्रि में सरायमीर बाजार से अपने घर जा रहा था कि कमालपुर चौराहे से पहले पुलिया के पास दो बाइक चार अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक करके कनपटी पर असलहा सटा दिया और 13 हजार रुपये,घड़ी, एटीएम कार्ड,आधार कार्ड व होण्डा कम्पनी की हंक बाइक लूट कर नन्दावं बाजार की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई में जुट गई।
Blogger Comment
Facebook Comment