आजमगढ़ : कराटे एसोसिएशन ऑफ आज़मगढ़ के तत्वाधान में सनबीम स्कूल आज़मगढ़ के प्रांगण में आयोजित तृतीय मण्डल स्तरीय अंतर विद्यालयी कराते चैंपियनशिप का शुभारम्भ पुलिस उपमहानिरीक्षक उदय शंकर जायसवाल आई०पी०एस० के द्वारा फाइट शुरू कराकर किया गया। आयोजन सचिव व कराटे एसोसिएशन ऑफ आज़मगढ़ के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आज़मगढ़, मऊ व बलिया से 15 स्कूलों की टीम से लगभग 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। आज सब जूनियर वर्ग में 8-9 वर्ष , 10-11 वर्ष व 12-13 वर्ष की फाइट आयोजित की गयी। कल 24 मई को कैडेट,जूनियर व सीनियर कैटेगरी की फाइट आयोजित की जाएगी। आज के स्वर्ण पदक विजेताओं में अरुण यादव, शुभांशु मौर्य, आयशा सिद्धिक्की, साक्षी यादव,सैंडली बरनवाल,जाह्नवी सिंह, अनूप कुमार, हनी सोनी, इप्शिता सिंह,फ़ैज़ा ,आयुषी यादव ,नंदनी सिंह, सृस्टि सिंह, दिव्यांश यादव, प्रियांशु यादव रजत पदक विजेताओं में आदित्य सिन्हा, पुष्कर उपाध्याय, आराध्या , अंशिका गौतम,आंशिक सोनी ,आलिया, आदित्य देवांश सिंह, आदित्य सिंह ,अल्फिया नाज़,साक्षी यादव, सौम्या राय, अनामिका, पृथु सिंह,यशवर्धन , आशुतोष यादव कांस्य पदक विजेताओं में कार्तिक ठाकुर ,आयुष चौहान, रुद्र प्रताप सिंह ,मोहित अग्रवाल, गर्तिका, अंजली गौतम, सौम्या राय, नूपुर,राजश्री यादव,मोहम्मद अशरफ ,आदित्य सिंह, सोनाली यादव,वागीशा यादव शामिल रहें। आज के विजेता खिलाड़ियो को सनबीम एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन भोला प्रसाद ,कराते एसोसिएशन ऑफ आज़मगढ़ के अध्यक्ष सहजानन्द राय, उपाध्यक्ष पारितोष राय, जिला शासकीय अधिवक्ता विद्याधर श्रीवास्तव , सनबीम स्कूल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमा साव, प्रधानाचार्या अंजना श्रीवास्तवा के द्वारा मेडल पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कराटे एसोसिएशन ऑफ मऊ के महासचिव गणेश कुमार गोंड, कराटे एसोसिएशन ऑफ आज़मगढ़ के दिनेश चौहान, शुभम तिवारी, शिवम तिवारी, ज्ञानेंद्र चौहान,विकास सिंह, शुभम पांडेय,बिनय कुमार प्रजापति,कुशल गौतम,ऋषिकेश कुमार व सनबीम स्कूल के राकेश कुमार सिंह, वंश गोपाल यादव, आशीष पाण्डेय,वैभव प्रताप,मनोज पांडेय,दिलीप पांडेय व सैकड़ो खिलाड़ी सहित दर्शक मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment