आज़मगढ़ : प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का पहली बार आजमगढ़ आगमन होने को है इसको देखते हुए प्रशासन दिन रात एक कर व्यवस्था को चाक चौबंद करने में लगा हुआ है । जहाँ दिन रात उन सभी संभावित सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है जहाँ से मुख्यमंत्री का काफिला गुजर सकता है, वहीँ सफाई को नवागत डीएम की पहली बैठक में दिए गए सख्त निर्देशों का असर साफ़ दिख रहा है, दिन रात सडकों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई को लेकर पैनी नजर रखी जाने लगी है । जिला प्रशासन और नगर पालिका इस काम में युद्धस्तर पर लग गए हैं। आम आदमी आँखें फाड़े रात भर में कायाकल्प हो चुकी सड़कों को सुबह देखते ही भौचक रह जा रहा है। और ईश्वर को धन्यवाद देते हुए यही कर रहा है की काश योगी जी हर महीने एक बार आ जाते।
Blogger Comment
Facebook Comment