न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, निकाला जुलूस आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन की साधारण सभा की मंगलवार को प्रात: 8.30 पर बार भवन के सभा कक्ष में अध्यक्ष कल्पनाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसका संचालन सहमंत्री प्रशासन उमेश चन्द राय ने किया । बैठक में निजामबाद तहसील के पेशकार द्वारा अधिवक्ता के साथ अभद्रता तथा पुलिस द्वारा अधिवक्ता की प्राथमिकी दर्ज न किये जाने पर विचार विमर्श कर 6 सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया गया । बैठक के बाद अधिवक्तओं ने साथी के साथ तहसील कर्मियों द्वारा की गयी अभद्रता के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए प्रदर्शन किया और नारेबाजी की । अधिवक्ता ने जुलूस निकाला जो कलेक्ट्रेट भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय,चकबन्दी कार्यालय,सदर तहसील का चक्रमण करते हुए बार भवन पर समाप्त हुआ । अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता राम प्रताप सिंह के साथ की गयी मारपीट व अभदता का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने तक घटना प्रदर्शन की अपनी बाघ्यता दुहरायी । प्रकरण की गम्भीरता से लेते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कल्पनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में एक संघर्ष समिति का गठन किया है । जिसमें मंत्री वीरेन्द्र कुमार मिश्र सहित अजय कुमार,रामजी अस्थाना, माया शंकर सिंह, ओम प्रकाश पाण्डेय ,अरविन्द कुमार पाठक सदस्य है । यह समिति संघर्ष को आगे बढ़ाने में अपनी राय देगी।
Blogger Comment
Facebook Comment