आजमगढ़। जन किसान कल्याण समिति एवं आटोरिक्शा चालक समिति के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को भाजपा नेता कृपाशंकर पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित 10 सूत्रीय मॉगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा । भाजपा नेता कृपाशंकर पाठक ने बताया कि सामाजिक उत्थान व कल्याण के लिए युवाओं को मादक द्रव्यों के सेवन से मुक्त कराया जाना नितान्त आवश्यक है । शराब सहित अन्य मादक द्रव्यों के सेवन से युवा तो बर्बाद होते ही है साथ ही उनका पूरा परिवार बदहाली के कगार पर पॅहुच जाता है और उसका सामाजिक शारीरीक व आर्थिक पतन होने लगता है । पाठक ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ से पूरे प्रदेश में शराब बन्दी , नशाबन्दी लागू करने की मॉग करते हुए जनपद के विकास के लिए पर्याप्त रेलों के संचालन , मन्दुरी हवाई अड्डे को घरेलू उड़ानों के लिए नियमित चालू करने सहित कुल 10 मॉगों रखी है । इस मौके पर प्रभुनारायण पाण्डेय प्रेमी , यू.के.तिवारी, मनोज यादव, रूपचन्द मौर्य, शाहिद अहमद, हलधर दूबे, विरेन्द्र यादव, छोटे लाल, गणेश साहनी,अनिल कुमार,कैलाश यादव आदि उपस्थित रहे ।
Blogger Comment
Facebook Comment