.

हाई अलर्ट ! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ दौरा कल

आजमगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मई को पहली बार आजमगढ़ पहुंच रहे हैं। योगी यहां कानून-व्यवस्था व विकास कार्यो का जायजा लेंगे। हालांकि अभी तक सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं आया है बावजूद इसके जिला पुलिस व प्रशासनिक अमला मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर तैयारी में जुट गया है।प्रशासनिक तैयारी के अनुरूप मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन परिसर स्थित नवीन सभागार में समीक्षा बैठक करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री यहां सदर तहसील, जिला व महिला चिकित्सालय, मिनी पीजीआइ, गेहूं क्रय केंद्र व परिषदीय स्कूल का निरीक्षण कर सकते हैं। डीएम सी बी सिंह ने इसके मद्देनजर सभी विभागों को हाई अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि कहीं कोई खामी न रहने पाए इसके लिए विभागों ने तैयारी पूरी कर ली है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने बताया कि पदाधिकारियों के साथ संभावित बैठक के बारे में क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर से जानकारी दी गई, उसके आधार पर नेहरू हाल को सुरक्षित करा लिया गया है। साथ ही प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को भी बताया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित बैठक में मंडल के कुछ प्रमुख लोग ही शामिल होंगे। इनमें पार्टी सांसद, विधायक मंडल के तीन जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी शामिल हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बैठक के एजेंडे के सवाल पर बताया कि यह तो मुख्यमंत्री पर निर्भर करता है कि वे लेागों से किन-किन बिंदुओं  पर बात करेंगे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment