.

तहसील दिवस:शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारी त्वरित रूप से निस्तारण करें -प्रभारी जिलाधिकारी

आज़मगढ़ 02 मई 2017 -- प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील सदर के सभागार में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 76 शिकायती आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से राजस्व विभाग के 5 शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। 76 शिकायती पत्रों में 62 राजस्व विभाग, 4 पुलिस विभाग, 1 विकास विभाग, 1 शिक्षा विभाग के तथा 8 अन्य विभागों से सम्बन्धित थें। प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायत कर्ता को तहसील दिवस पर बार-बार एक ही समस्या को लाना निराशाजनक है। उन्होने कहा कि शिकायत कर्ताओं की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए सभी विभागीय अधिकारी त्वरित रूप से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होने भू-माफियों के सम्बन्ध में कानूनगो/लेखपालों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम समाज या अन्य विभागों के जमीनों पर यदि किसी व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा किया है तो उन्हे चिन्हित करके पुलिस विभाग की सहायता से कार्यवाही करें अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित कानूनगो/लेखपाल दोषी समझे जायेगे तथा उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि अधिक से अधिक भूमि से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण ग्राम राजस्व समिति के माध्यम से कराने का प्रयास करें क्योकि इस समिति का उद्देश्य आपसी समझौतों के माध्यम से जमीनी विवाद का निस्तारण करना है। उन्होने कहा कि समस्त लेखपाल सम्बन्धित क्षेत्र में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें जिससे आगजनी जैसी घटनाओं में त्वरित रूप से कार्यवाही की जा सकें। इस असवर पर उप जिलाधिकारी सदर अभय कुमार मिश्र, एसओसी शोमनाथ मिश्र, एसपी सिटी शकील अहमद खाॅ, तहसीलदार रतनेश तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए एसके पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थें।
इसी क्रम में उप जिलाधिकारी फूलपुर प्रशान्त कुमार की अध्यक्षता में तहसील फूलपुर में  तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर 78 शिकायती आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 8 शिकायती पत्रांे का निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार हेमन्त कुमार, सीओ फूलपुर, थानाध्यक्ष फूलपुर आदि उपस्थित थें। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment