आजमगढ़ : जनपद पुलिस ने मंगलवार को वांछित चल रहे 04 अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता पायी। जिनका विवरण निम्न हैं - मेंहनाजपुर
दिनांक- 02.05.2017 को उपनिरीक्षक रहमुद्वीन मय हमराह द्वारा अभियुक्त नीरज यादव उर्फ सोनू पुत्र जयप्रकाश यादव, निवासी-हरिहरपुर, थाना- कन्धरापुर, आजमगढ़ को समय-15ः10 बजे 70 लीटर अपमिश्रित शराब के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थानास्थानीय पर मु.अ.स. 174/17 धारा 60 आबकारी अधि. पंजीकृत कर चालान किया गया। जहानागंज मु.अ.स. 97/17 धारा 363/366 भा.द.वि. व 3/4 पास्को एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सूरज राजभर पुत्र दूधई राजभर, निवासी-कुतुबपुर, थाना-जहानागंज, आजमगढ़ को उपनिरीक्षक बृजभान मय हमराह द्वारा समय-09ः30 बजे गिरफ्तार कर चालान किया गया। फूलपुर (1) मु.अ.स. 67/17 धारा 363/366/376/120बी/506 भा.द.वि. व 3/4 पास्को एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विकास पुत्र अनिरूद्ध, निवासी- संजरपुर, बरौली, थाना-फूलपुर, आजमगढ़ को उपनिरीक्षक राजेश उपाध्याय मय हमराह द्वारा समय-15ः30 बजे गिरफ्तार कर चालान किया गया। (2) दिनांक- 02.05.2017 को उपनिरीक्षक श्याम सुन्दर यादव मय हमराह द्वारा अभियुक्त चन्दन सिंह अर्जुन प्रताप सिंह, निवासी- खुटौली, थाना-फूलपुर, आजमगढ़ को समय-04ः00 बजे एक अद्द तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध में थानास्थानीय पर मु.अ.स. 141/17 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत कर चालान किया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment