आजमगढ़ : नगर के कोट मुहल्ला स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी की कुटिया में लगी आग के कारण हुए नुकसान में नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदार मेनका श्रीवास्तवा द्वारा मौके पर पहुंच कर पुजारी जी की आर्थिक मदद की गई। साथ ही उन्होंने नगर के सम्मानित नागरिकों से पुजारी जी की मदद के लिए आगे आकर सहयोग करने की अपील भी की । श्रीमती श्रीवास्तवा ने बताया की इस कार्य में वह प्रशासन से भी बात कर सहयोग लेने का प्रयास करेंगी । इस अवसर पर उनके साथ मीना सिंह, बीनू सिंह, मीता श्रीवास्तवा, गीता श्रीवास्तवा, प्रदीप सिंह ब्रह्मचारी लाल, खूबचन्द अस्थाना व कोट मोहल्ले के नागरिक भी उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment