.

खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सतर्कता समिति की डीएम ने की बैठक

आज़मगढ़ 02 मई 2017 -- प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता की उपस्थिति में तहसील सदर के सभागार में खाद्यान्न वितरण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत गठित सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्डधारकों के साथ बेहतर व्यवहार, कैम्प के माध्यम से खाद्य वितरण तथा दुकानों के नियमित खुलने को सुनिश्चित करना था। इस समिति के अध्यक्ष उप जिलाधिकारी सदर अभय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रत्येक शनिवार व सोमवार को ग्राम सभा की बैठक में पात्र कार्डधारकों की सूची का निरीक्षण किया जायेगा जिसका मुख्य उद्देश्य नवीन पात्रों का नाम सम्मिलित तथा अपात्रों का नाम सूची से हटाना होगा। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी गौरीशंकर शुक्ला, बीडीओ पल्हनी व रानी की सराय देव कुमार चतुर्वेदी तथा सठियांव के जितेन्द्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार साहनी व संजय सिंह आदि उपस्थित थें।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment