आज़मगढ़ 02 मई 2017 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ सचिव चन्द्र शेखर ने बताया कि दिनांक 01 मई 2017 को अन्र्तराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर ब्रह्मस्थान आजमगढ़ स्टेडियम के मुख्य गेट के सामने विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को श्रम कानूनों की जानकारी दी तथा साथ ही साथ सरकार के द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारें में भी उन्हे बताया। उन्होने कहा कि कोई श्रमिक आर्थिक रूप से कमजोर नही रहेगा। श्रमिक होना अभिशाप नही है बल्कि वह राष्ट्र निर्माता है। राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों का अभूतपूर्ण योगदान है। उन्होने बताया कि शिविर में 212 श्रमिकों का पंजीयन श्रम विभाग द्वारा किया गया। उन्होने श्रमिक मृत्यु अन्तेष्ठि सहायता योजना के अन्तर्गत रू0 1,15,000/- का चेक श्रीमती सेवाती देवी को दिया गया। शिविर का आयोजन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, आजमगढ़-संस्था द्वारा किया गया जिसमें नगर पालिका आजमगढ़ की चेयरमैन श्रीमती इन्दिरा जायसवाल द्वारा भी विचार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी टीजे सिंह, अरवन्दि सिंह, सुरेश चन्द्र, सन्दीप विश्वकर्मा, श्रीकान्त सूरज वर्मा, दिनेश विश्वकर्मा जिला जेल विजिटर, दीनू जायसवाल, पुनीत राय जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत आजमगढ़ राजेश सिंह प्रधान ग्राम कपसा उपस्थित थें।
Blogger Comment
Facebook Comment