आज़मगढ़ 02 मई 2017 -- जिला कृषि अधिकारी बसन्त कुमार दुबे ने अवगत कराया कि जनपद में वास्तविक उर्वरक बिक्री की जानकारी के लिए प्रत्येक उर्वरक रिटेलर बिक्री केन्द्र पर पीओएस मशीन स्थापित कराने का निर्णय भारत सरकार द्वारा लिया गया है। जून 2017 से कोई भी उर्वरक ट्रान्जेक्शन बिना पीओएस मशीन के नही किया जायेगा। उन्होने समस्त उर्वरक बिक्रेताओं को निर्देशित करते हुए कहा है कि जिन्होने अब तक मोबाइल फर्टिलाइजर मैनेजमेंण्ट सिस्टम (एमएफएमएस) में पंजीकरण नही कराया है तो वे तुरन्त पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। एमएफएमएस में पंजीकृत उर्वरक विक्रेताओं की संख्या के आधार पर पीओएस मशीन की संख्या का निर्धारण किया गया है तथा उसी आधार पर पीओएस मशीन के स्थापना के लक्ष्य निर्धारित किये गये है। उन्होने बताया कि कृषि उवर्रक बिक्री केन्द्रों पर पीओएस मशीन की स्थापना सुनिश्चित कराने तथा पीओएस मशीन के संचालन हेतु प्रशिक्षण प्राप्त किए जाने हेतु विकास खण्डवार प्रशिक्षण स्थल कृषि भवन सिधारी आजमगढ़ में दिनांक 2 मई 2017 से 16 मई 2017 तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होने समस्त बिक्रेताओं को निर्देशित किया कि निर्धारित सम्बन्धित तिथियों में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु उवर्रक विक्रय प्राधिकार पत्र आधार कार्ड, मोबाइल नं0-, टुजी डाटाबेस सिमकार्ड के साथ कृषि भवन सिधारी आजमगढ़ के सभागार में नियत समय से आवश्यक रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। जो उवर्रक विक्रेता प्रशिक्षण में भाग नही लेगे उनके लिए 01 जून 2017 से उवर्रक व्यवसाय करना सम्भव नही होगा।
Blogger Comment
Facebook Comment