रानी की सराय:आजमगढ़ : पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की बोर्ड परीक्षा में पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर इण्टर कालेज के विद्यालय प्रबंधक के घर से छापेमारी कर लिखी जा रही 6 कापी बरामद कर कापी लिख रहे आठ लोगो को हिरासत में लिया है। पुलिस बरामद कपियो के कोडिंग मिलान कर विद्यालय के खिलाफ कार्यवाही के लिए विश्वविद्यालय को लिखेगी। पुलिस की कार्यवाही से हडकम्प मचा रहा। इन दिनो विश्वविद्यालय की परीक्षाएं चल रही है। मंगलवार को सीओ नगर संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रानी की सराय थाना क्षेत्र के रूदरी गाँव में एक मकान में छापे मारी की।इस दौरान आठ लोग कमरे में बैठ कर कापियां लिख रहे थे।पुलिस कापी के साथ लोगो को हिरासत में लेकर थाने लाई। मौके पर बरामद छ कापियों में 3 भौतिक विज्ञान,3 वनस्पति विज्ञान की लिखी जा रही थी। बरामद कापियो की कोडिगं मिलान में पुलिस लगी रही जिससे पता चल सके की किस विद्यालय की कापियां है। वैसे गिरफ्त में आये लोगो में तपेश्वरी इण्टर कालेज रायपुर रानी की सराय के प्रबंधक रामरूप यादव पुत्र पलकधारी ग्राम रूदरी तथा चाचा रिषू यादव पुत्र रामकिशुन, सूरज यादव पुत्र रामसिंगार निवासी ग्राम चडंई, धर्मेन्द्र यादव पुत्र चंद्रशेखर निवासी ग्राम शाहखजुरा, अनूप सरोज पुत्र राजदेव निवासी ग्राम टेंगरपुर, सुभाष पुत्र क्राति ग्राम रायपुर सभी थाना रानीकीसराय,संजीव पुत्र बंसत ग्राम शेखपुर थाना जहानांगज है। पुलिस का मानना है कि कापियां यहाँ से लिख कर विद्यालयो में भेजी जाती रही हैं । विद्यालय तो मोटी रकम वसूल ले रहे है और चंद रूपये के लिए छात्र और प्राइवेट शिक्षको से कापी लिखवाई जा रही है। पुलिस की कार्यवाही से जनपद भर में हडकम्प मच गया है ।
Blogger Comment
Facebook Comment