सरायमीर: आजमगढ़ : स्थानीय थाना क्षेत्र के खरेवां गांव में नाले के चेम्बर में गिर जाने से तीन साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई । इस घटना से परिवार में मातम छ गया । जानकारी के अनुसार ग्राम खरेवां थाना सरायमीर आजमगढ़ निवासी अमीर अहमद पुत्र अब्दुल कवि और उनकी पत्नी घर के कार्य में व्यस्त थे न जाने कब उनका तीन वर्षीय बेटा अब्दुल कादिर खेलते खेलते घर से बाहर निकल गया। बच्चे को घर में नही देखने पर वह इधर-उधर ढूंढने लगे। ढूंढते ढूंढते जब घर के पीछे के दरवाजे के पास पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा दरवाजे के सामने बने नाले क ढाई फिट गहरे चेम्बर में सिर के बल गिरा हुआ है। देखते ही फौरन बच्चे को चेम्बर से निकालकर अस्पताल लेकर गए जहां पर डाक्टर ने बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है। पंचनामा बनाकर शव को गांव के कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment