देवगांव/आजमगढ़: गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अछिछी गांव के समीप आजमगढ़ से ट्रांसफार्मर लाद कर आ रही पिकअप ने एक बजे के करीब ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे ऑटो रिक्शा पलट गया और उसमें सवार 6 लोग घायल हो गए । इस घटना में 12 वर्ष के यश सरोज पुत्र प्रकाश सरोज निवासी मईंखरगपुर थाना गंभीरपुर, प्रमिला 34 पत्नी प्रकाश सरोज मईखरगपुर, ममता 15 पुत्री त्रिभुवन लखमीपुर उबारपुर, निशा 25 पत्नी सुनील, रामप्यारे चौरसिया 70 पुत्र सुखी, झगड़ा 55 पुत्र नागेश्वर मेहरो जगदीशपुर थाना देवगांव घायल हो गये । घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लाया गया घायलों का प्राथमिक उपचार किया किन्तु गंभीर रूप से घायल निशा को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के दौरान रास्ते से गुजर रहे डॉक्टर विजय शंकर राय ने 108 नंबर डायल कर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने मे काफी सहायता की। पिकअप को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया जबकि चालक फरार होने में सफल हो गया।
Blogger Comment
Facebook Comment