.

खोददादपुर बवाल में वांछित गैंगस्टर में पाबंद व्यक्ति गिरफ्तार

आजमगढ़: निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर में करीब एक साल पूर्व हुए सांप्रदायिक दंगे में आरोपी बनाये गये एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दंगे में जहां सीओ को गोली लगी थी वहीं कई अधिकारी भी पथराव में घायल हो गये थे। उपद्रवियों ने आरा मशीन को जलाने के साथ ही विभिन्‍न कस्‍बों में तोड़फोड़ कर लाखों रूपये की क्षति पहुंचाई थी। इसे इत्‍तेफाक ही कहेंगे कि जिस एसपी ने दंगा नियत्रण में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी उन्‍हीं के आजमगढ़ वापसी के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। बता दें कि 14 मई 2016 को निजामाबाद थाना क्षेत्र के खोदादादपुर में संप्रदायिक दंगा हुआ था। उपद्रव के दौरान जहां 16 मई को सीओ सिटी को गोली लगी थी। वहीं एसडीएम सहित कई कर्मचारी पथराव में घायल हुए थे। उपद्रव इतना बढ़ गया था कि अर्धसैनिक बल बुलाना पड़ा था। एडीजी और आईजी को खुद यहां मोर्चा संभालना पड़ा था। हालात पर नियंत्रण न कर पाने के कारण तत्‍कालीन पुलिस अधीक्षक को हटाकर 18 मई 2016 को अजय सा‍हनी को यहां का एसपी बनाया गया था। इस मामले में प्रशासन ने दंगा भड़काने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में खुदादादपुर ग्राम निवासी कौसर पुत्र सलाउद्दीन को गैंगस्टर एक्ट में पाबंद किया गया था। वांछित कौसर की तलाश काफी दिनों से पुलिस कर रही थी लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। मंगलवार को निजामाबाद थाना प्रभारी रामायण सिंह को सूचना मिली कि आरोपी कौसर निजामाबाद बाईपास मार्ग पर तिराहे के पास मौजूद है। पुलिस तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची है और उसे दबोच लिया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment