आजमगढ़ : प्रोटोकॉल के अनुसार योगी आदित्य नाथ मुख्यमंत्री उ0प्र0 का दिनांक 25 मई 2017 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत 12.00 बजे मध्यान्ह में हेलीपैड पुलिस लाइन आजमगढ़ में आगमन होगा, 12.10 बजे से 12.40 बजे अपरान्ह तक नेहरू हाल, जिला परिषद आजमगढ़ में पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करेगें तथा 12.40 बजे से 1.40 बजे अपरान्ह तक स्थानीय भ्रमण/निरीक्षण करेगेें। तत्पश्चात 2.30 बजे से 4.35 बजे तक अपरान्ह सभागार पुलिस लाइन आजमगढ़ में आजमगढ़ मण्डल के विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक करेगें जिसमें आजमगढ़ मण्डल के मंत्रिगण, सांसदगण एवं विधायकगण प्रतिभाग करेगेें, तथा तत्पश्चात 4.45 बजे अपरान्ह में राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगें। मुख्यमंत्री के आने से ठीक पहले केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 का दिनांक 25 मई 2017 को जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत 11.30 बजे पुलिस लाइन आजमगढ़ में आगमन करेगें तथा 12.00 बजे से 16.45 बजे तक मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिभाग करेगें तथा 17.00 बजे राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगें। दारा सिंह चौहान मंत्री वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं उद्यान 11.30 बजे से हेलीपैड पुलिस लाइन आजमगढ़ में मुख्यमंत्री के जनपद आजमगढ़ आगमन पर स्वागत (आगवानी) करेगें।
Blogger Comment
Facebook Comment