आजमगढ़ : जनपद पुलिस ने महिलाओं के प्रति बलात्कार व अपहरण जैसे गंभीर आरोपों में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पकड़वाने पर इनाम की घोषणा की है। पुलिस के अनुसार मुकदमा अपराध संख्या 127/17 धारा 376/313/506 भा.द.वि, थाना-अतरौलिया से संबंधित अभियुक्त अर्जुन मौर्य पुत्र रामजीत मौर्य निवासी-लोहारा, थाना-अतरौलिया,जनपद- आजमगढ़ व मुकदमा अपराध संख्या 109/17 धारा 363/366/504 भा.द.वि, थाना-जहानागंज से सम्बन्धित अभियुक्त रितेश यादव उर्फ तहसीलदार पुत्र शिव यादव,निवासी- भालाभिटी, थाना-तरवाॅ को बंदी बनाये जाने हेतु पुरस्कार की घोषणा की गई है जो भी जनता का व्यक्ति या अराजपत्रित अधिकारियों द्वारा बंदी बनाया जाएगा या बंदीकरण हेतु परिणाम जनक सूचना देगा या बंदीकरण का विरोध किए जाने पर आवश्यक बल प्रयोग करके बंदी बनवाएगा उसे ₹5000 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।
Blogger Comment
Facebook Comment