देवगांव/आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अकबालपुर सहना (नाऊपुर) में 52 वर्षीय व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत मे लालगंज सीएचसी ले जाया गया जहां से हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार अकबालपुर सहना (नाऊपुर) निवासी लाल बहादुर पुत्र राजाराम शाम 7 बजे के करीब बहादुरपुर से चाय पी कर अपने घर जा रहे थे कि अभी नहर और अस्पताल के रास्ते से पुलिया और पगडंडी पकड़कर दक्षिण सिवान में पहुंचे थे कि घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। घायलावस्था में उन्हें लालगंज स्थित सीएचसी ले जाया गया जहां से हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया गया।
Blogger Comment
Facebook Comment